फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रजागंज।
विज्ञापन

पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।
विज्ञापन

लखीमपुर गोला मार्ग पर गंज के पास ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर खड़ा कर पेशाब करने लगा, जबकि मजदूर ट्रॉली पर बैठे थे। बताया जाता है कि ट्रक गाजियाबाद से कबाड़ की प्लास्टिक लादकर गोरखपुर के महेरवां जा रहा था। कोहरे के कारण हुई घटना में ट्रक चालक नदीम (28), कंडेक्टर वारिस (25) निवासी मुरादाबाद को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रॉली पर बैठे श्रमिक सनीफ (30), सलमान (35), राजेश (31), इस्माईल (45) निवासी अभयपुर थाना कोतवाली धौरहरा को गंभीर चोटें आईं। चौराहे के दुकानदार सरोज कुमार, सुरेश वर्मा, साधूराम, मास्टर राजेश गुप्ता ने 108 एंबुलेंस से घायल श्रमिकों को सीएचसी फरधान भेजवाया। सीएचसी प्रभारी अमित बाजपेई ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से राजेश और सलमान की हालत गंभीर हाने पर उन्हें लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें