लखीमपुर खीरी।
दिवाली की खुमारी लोगों के सिर पर छाई हुई है। व्यापक पैमाने पर भले ही नहीं, लेकिन पटाखे छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर ओर धूम मची हुई है। लोग एक-दूसरे को खुशियां बांट रहे हैं। इस बार समूचा जनपद दस करोड़ रुपये से ज्यादा की आतिशबाजी करने का मूड बना रहा है। आतिशबाजी के शौकीनों के लिए इस बार लिटिसबेस, पैराशूट, मल्टीव्हील आदि नए आइटम बाजार में आए हैं। पिछले साल से आतिशबाजी के दामों में 25 फीसदी तक का उछाल आया है। इस बार जीआईसी ग्राउंड मैदान में दिलकश बाजार सजाया गया है। यहां पर आतिशबाजी की लाइसेंस वाली करीब सौ से अधिक दुकानें सज गई हैं। इस बार आसमान में सौ आवाजों के सितारों की रोशनी के साथ लिटिलबेस आइटमों का क्रेज है।
पैराशूट आसमान में उड़कर रोमांच को और दुगना कर रहा है। दस हजार की चटाई तो चार चंद लगा रही है। दुकानदारों की मानें तो इस बार पिछले साल से बीस प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। दुकानदार मोहम्मद नसीम ने बताया कि आतिशबाजी शिवाकाशी मद्रास में बनती है, लेकिन जिले की आतिशबाजी का माल लखनऊ और बरेली के थोक व्यापारियों से बाजार में आया है। कई नामचीन कंपनियां जैसे स्टैडर्स, मुर्गा आदि कंपनियों ने अपने प्रोडक्टस को बाजार में उतारा है।
बाजार में उपलब्ध आतिशबाजी
सिल्वर टार्च 600
स्काई आकाश गंगा 240 3600
गोल्डन अशर्फी बम 525
इंजाय 180 6000
लिटिलबेस 100 1000
100 पावर बम 700
पैराशूट 500
मल्टी व्हील 500