फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में 14381 अभ्यर्थियों ने किया मुफ्त सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों की मुफ्त सफर की व्यवस्था है। तीन दिन में रोडवेज ने 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को करीब 22 लाख रुपये का सफर मुफ्त कराया।
लखीमपुर रोडवेज ने 22 अगस्त से रोडवेज बस में मुफ्त सफर शुरू कर दिया था, जो 25 अगस्त तक लगातार चला। निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो 22 अगस्त को 807 अभ्यर्थियों ने सफर किया। जिनका करीब करीब 1,05,282 रुपये का किराया माफ किया गया है। 23 अगस्त को 3273 अभ्यर्थियों का चार लाख 88, 785 रुपये का किराया माफ किया गया।
विज्ञापन

24 अगस्त को 4971 अभ्यर्थियों ने सफर कर सात लाख 56, 566 रुपये का किराया माफ किया। इसी तरह 25 अगस्त को 5330 अभ्यर्थियों का आठ लाख 73,749 रुपये माफ किया गया। चार दिन में कुल 14381 अभ्यर्थियों ने सफर किया, जिनका किराया 22, लाख 24,376 रुपये बना है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत ने बताया कि यह तो सिर्फ पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का आंकड़ा है। सामान्य यात्रियों की संख्या भी पहले की तरह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें