फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े बीटू निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े बीटू निष्कासित

लखीमपुर खीरी। बसपा ने 2017 में गोला विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके ब्रह्मस्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल को पार्टी से निकाल दिया है, उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने प्रेसनोट जारी कर इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

बीटू पटेल की गिनती बसपा के युवा नेताओं में की जाती है। विधानसभा चुनाव में बीटू तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद भी वह बसपा में सक्रिय रहे। सोमवार को जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने प्रेसनोट जारी कर बीटू पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे सुप्तावस्था में पड़ी पार्टी में हलचल तेज हो गई है। वह भी ऐसे समय पर जब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में दल महागठबंधन बनाने में जुटे हैं। वहीं बसपा अपने ही सिपहसलारों को बाहर का रास्ता दिखा रही है, जिसको लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो बसपा ने पुराने ढर्रे पर लौटते हुए चंदा वसूली के लिए लोगों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आने वाले समय में कुछ और लोगों का पार्टी से पत्ता कटने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। तो वहीं बीटू पटेल ने अमर उजाला को बताया कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए अभी कुछ कह नहीं सकते। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशानहीनता के आरोप निराधार हैं, क्योंकि आज भी गाड़ी और घर पर पार्टी का झंडा लगा है। वह पार्टी के सिपाही हैं और हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें