फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : हादसा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के थाना मैलानी और थाना नीमगांव क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

बांकेगंज। हादसा रविवार की दोपहर गोला-बांकेगंज मार्ग पर गांन मोतीपुर के पास हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय जानकी प्रसाद घर से सामान लेने दुकान पर जा रहे थे। रोड क्रास करते समय गोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जब बस को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी और बस समेत भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सिंकदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गुलौला निवासी 40 वर्षीय जसकरन उर्फ नन्हे शनिवार की शाम साइकिल से गांव लालहनपुर से घर लौट रहा था। गोला-कस्ता मार्ग पर गुलौला के पास जायलो कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार गहरी खाई में जाकर पलट गई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार लखनऊ की है। कार नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें