फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार की युवा क्रांति रथ यात्रा का जिले पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निकाली गई युवा क्रांति रथ यात्रा रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। इस दौरान युवाओं को नशे आदि से दूर रखने के लिए जागरूकता गोष्ठी हुई। यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक कर एकजुट करना है।
विज्ञापन

गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। गोष्ठी में मनीराम वर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की युवा चेतना को समाज के उत्थान के प्रति जागृत करके स्वस्थ, शालीन, स्वावलंबी, सेवाभाव और सुसंस्कारी युवाओं का चयन करके उन्हें प्रशिक्षित कर रचनात्मक कार्यों में लगाना है। कहा कि हरिद्वार से निकली यात्रा 25 जनवरी को नागपुर महाराष्ट्र में होने वाले युग सृजेता व युवा सृजन समारोह में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी 2018 को लखनऊ के रमाबाई पार्क में प्रांतीय युवा सम्मेलन होगा, जिसमें गायत्री परिवार द्वारा विशाल रैली निकालकर लाखों लोगों के हस्ताक्षर युक्त नशा मुक्त प्रदेश का मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। गोष्ठी में वीडियो संदेश से युवाओं को वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, दहेज विरोधी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सबंधी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य ट्रस्टी सत्यनारायण वर्मा, उदय सिंह, अनुराग मौर्या, अजय वर्मा, कुलदीप वर्मा, मुरलीधर वर्मा, श्रवण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें