फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति के गन्ने की सप्लाई पर लगी रोक, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बेलरायां खीरी।
विज्ञापन

सरजू सहकारी चीनी मिल के अफसरों ने सामान्य प्रजाति की रिकवरी जांचने के लिए फिलहाल सामान्य गन्ने की खरीद पर रोक लगा दी है। इससे सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर आ रहे किसानों के वाहनों को मिल से बिना तौल किए ही लौटाया जा रहा है। इससे रबी फसल की बुआई को लेकर सामान्य प्रजाति बोने का इरादा रखने वाले गन्ना किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्षों की पेराई सत्रों की तरह इस बार भी अर्ली के साथ ही सामान्य प्रजाति की पर्चियां जारी की जाएं। वहीं मिल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल अर्जी प्रजाति के गन्ने की पर्चियां किसानों को जारी की जा रही हैं। सामान्य प्रजाति के गन्ने की सप्लाई रिकवरी की जांच के बाद जल्द शुरू कर दी जाएगी।
तराई में वर्ष 1981-82 से संचालित चीनी मिल के पहले पेराई सत्र से गन्ना किसानों को सामान्य और अर्ली प्रजाति के गन्ने की सप्लाई पर्चियां एक साथ जारी की जाती रहीं हैं। इससे किसान खेतों में सामान्य प्रजाति वाले गन्ने की फसल को काट कर मिल में आपूर्ति कर अपनी जरूरतों को पूरा करते रहे हैं। यह पहला मौका है जब चीनी मिल के चालू पेराई सत्र में मिल अफसरों ने अर्ली प्रजाति के गन्ने में रिकवरी जांचने के लिए शीघ्र सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों पर रोक लगा दी है। शनिवार को सामान्य प्रजाति की पर्चियों पर गन्ना लेकर आए किसानों के वाहनों को मिल अफसरों ने लौटा दिया। ग्राम कुशाही निवासी किसान जगदीश प्रसाद वर्मा, राजेश सिंह तोमर आदि ने बताया अचानक सामान्य प्रजाति की पर्चियों पर रोक लगने से किसानों के सामने संकट पैदा हो गया है। किसानों को बिना तुलवाये गन्ना वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरजू सहकारी चीनी मिल में रिकवरी जांचने के लिए अर्ली प्रजाति की पर्ची किसानों को जारी की जा रही हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी की जाएंगी।
-निर्मल कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक, सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें