एसएसबी जवानों ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को मेला मैदान की साफ-सफाई की। इसके बाद कमांडेंट ने डीएफओ के साथ एसएसबी कैंप में पौधरोपण कर जवानों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।
एसएसबी द्वारा मनाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम के तहत तृतीय वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने सोमवार की सुबह मेला मैदान की साफ-सफाई की। इस दौरान जवानों ने दुकानदारों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट मुकेश कुमार ने जवानों से कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं पेड़-पौधे हमेें लंबी आयु देते हैं, इसलिए स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी महत्व देकर पौधरोपण भी करना चाहिए। कमांडेंट मुकेश कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बल परिसर में करीब दो सौ पौधे लगाए। इस मौके पर डीएफओ नार्थ अनिल कुमार पटेल, साउथ समीर कुमार एवं बल से एचके गुप्ता, आशीष पांडे, दुष्यंत गौड़, विद्यासागर सहित कई जवान मौजूद रहे। ब्यूरो