फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन में कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को ईसानगर ब्लॉक के सहायक लेखाकार अवधेश कुमार तिवारी सहित अन्य स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें ईसानगर के बीडीओ के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में ईसानगर बीडीओ के द्वारा ब्लॉक के ही सहायक लेखाकार अवधेश कुमार तिवारी से की गई अभद्रता के मामले में चर्चा की गई। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि बीडीओ ब्लॉक के अन्य कर्मियों से भी अभद्रता करते हैं। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भजन लाल ने कहा कि किसी कर्मी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे पुनरावृत्ति न हो। बैठक के बाद संगठन ने सीडीओ को ज्ञापन देकर बीडीओ ईसानगर भीम उपाध्याय का तबादला जनपद से बाहर कराने की मांग की है। इसके लिए 11 सितंबर तक समय दिया है, जिसके बाद कर्मियों ने आंदोलन शुरू करने की बात कही है। बैठक में प्रदीप कुमार शुक्ला, बृजेश कुमार अवस्थी, एसपी वर्मा, प्रेमशंकर उपाध्याय, दिनेश पटेल, शिवप्रकाश दीक्षित, प्रमोद शुक्ला आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें