फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियां किसानों के लिए बने मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-06जीएलएपी 7
विज्ञापन


एक मॉडल की भांति काम
करें सहकारी समितियां
शिक्षक सम्मान समारोह में बोले सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा
- बोले, समितियां किसानों को सभी सुविधाएं उनके द्वार पर ही पहुंचाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने आए सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने किसानों के हक की बात करते हुए कहा कि किसान को समय से खाद, पानी, बीज समय से उपलब्ध होंगे। सहकारी समितियां किसानों के लिए मॉडल की तरह काम करें ताकि किसानों को सभी सुविधाएं उनके द्वार पर ही मिल जाएं।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के लिए काम कर रही है, केवल फसल पैदा कराना और बेचने से कोई लाभ नहीं होगा। किसानों की उपज वाजिब दाम पर बिके, उन्हें समय से मांग के मुताबिक बीज, पानी और खाद उपलब्ध हो, जिससे किसानों को लाभ हो और उनकी उपज बढ़े। इससे किसानों का जीवन स्तर उठेगा।
विज्ञापन

सरकार 36 लाख किसानों को 82 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ करने जा रही है, जिससे कर्ज में दबे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उपज वृद्घि बढ़ाने के लिए मिट्टी का परीक्षण जरूरी है, किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, समिति कर्मचारी स्वयं खेतों पर जाकर मिट्टी का सैंपल लेंगे और परीक्षण के बाद किसानों को अवगत कराएंगे।
इस मौके पर ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय शुक्ल रिंकू, इंद्रजीत यादव, सुरजनलाल वर्मा, अनुपम अवस्थी, दीपेंद्र गुप्ता, जरनैल सिंह, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सचिवों ने दिया छह सूत्रीय ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
सहकारी समितियों के कार्यरत सचिवों ने ब्याज का 60 प्रतिशत प्रबंधकीय खाते में ट्रांसफर कराने, ऋण माफी के कारण व्यवसाय बंद होने से वेतन न मिलने, सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष करने और पदोन्नति में वरिष्ठता क्रम का ध्यान न रखे जाने आदि समस्याओं को लेकर का छह सूत्रीय ज्ञापन सहकारिता मंत्री को सौंपा। इस मौके पर श्याम सिंह कुशवाहा, शाकिर अली, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कामता सिंह, मिथलेश सिंह, मनोज कुमार, मुन्ना खां, देशराज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें