फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने ली किशोर की जान: घर के बाहर से 14 साल के बेटे को दबोच ले गया तेंदुआ, खौफनाक घटना से मां हुई बेसुध

Thu, 07 Sep 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ और तेंदुए के हमले थम नहीं रहे। शारदानगर रेंज के ढखवा गांव में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को मार डाला। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां हुई बेसुध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के शारदानगर रेंज के ढखवा गांव में बुधवार रात तेंदुए ने एक किशोर पर उस समय हमला कर दिया। किशोर पेशाब करने घर से बाहर निकला। उसी दौरान तेंदुआ  किशोर को गन्ने के खेत में खींच ले गया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने उसे तेंदुए से छुड़ाया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदा नगर रेंज के ग्राम पंचायत खैंइया के मजरा ढखवा निवासी  इदरीश का 14 वर्षीय पुत्र जलीश रात करीब 1:30 बजे पेशाब के लिए घर से बाहर निकला था। उसी दौरान तेंदुए ने जलीश पर छलांग लगा कर उसकी गर्दन दबोच ली। तेंदुआ उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। 

ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड
विज्ञापन


किशोर के चीखने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और गन्ने के खेत को घेर लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ किशोर को छोड़ कर भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल किशोर को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, बेटे की मौत से मां बेसुध हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

खेत में मिले पगचिन्ह 

बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और फूलबेहड़ पुलिस गांव पहुंची। परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद गन्ने के खेत का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में खून और पगचिन्ह देखकर तेंदुआ होने की आशंका जताई है। लोगों को खेतों की तरफ अकेले न जाने की सलाह दी है।

डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि ढखवा गांव में तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत होने की सूचना मिली है। मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन

धौरहरा में पकड़ा गया तेंदुआ 

धौरहरा में कई छुट्टा और पालतू जानवरों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। मंगलवार रात पकड़े गए नर तेंदुए की उम्र करीब पांच साल है। ये तेंदुआ अब तक कोई पशुओं का शिकार कर चुका था। रेंजर एनके चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को दुधवा के सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें