पावर हाउस पर हुए हंगामे के बाद मितौली कस्बा सहित सैकड़ो गांवो की बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली बहाल होने की जद्दोजहद जारी रही है। उधर ओदारा के ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की बात से इनकार करते हुए बताया कि वह लोग केवल बिजली कटौती की शिकायत लेकर गए थे। उनकी कर्मचारियों से कहासुनी जरूर हुई है, लेकिन तोड़फोड़ व मारपीट की घटना से उनका कोई संबंध नहीं है।
एसडीओ हसीब आलम खान ने बताया कि मारपीट व तोड़फोड़ की बात सामने आई है। बिजली बहाल कराने का प्रयास जारी है। पुलिस को तहरीर दी जा रही है। थाना प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पावर हाउस पर मारपीट तोड़फोड़ की बात सामने आई है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।