बांकेगंज में कैमरा लगाते वन कर्मी। स्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। मैलानी और गोला वन रेंज की सीमा पर स्थित बरौंछा नाले में सक्रिय बाघ की निगरानी के लिए दोनों रेंजों की ओर से अलग-अलग चिह्नित स्थलों पर 14 कैमरे लगाए गए हैं। वन कर्मियों की गठित सात टीमें उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बरौंछा नाला क्षेत्र में पिछले दो माह के अधिक समय से सक्रिय बाघ खेत ने चार दिन पहले घास काट रहे बालक को मारने के साथ ही तीन दर्जन से अधिक पालतू मवेशियों पर हमला कर निवाला बना चुका है। बाघ के ताबड़तोड़ हमलों से परेशान दर्जनों गांव के लोगों और किसानों का वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण वन विभाग से हमलावर बाघ को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की लगातार मांग कर रहे हैं।
उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने विभागीय अमले के साथ रत्नापुर गांव के समीप घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वन कर्मियों से लोगों की सुरक्षा के लिए बाघ को पकड़ने की रणनीति बनाई। इसके तहत उसकी गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश गए गए।
इसके तहत बृहस्पतिवार को दोनों रेंजो में बाघ की निगरानी के लिए सात जोड़ी कैमरे लगाए गए। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघ को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।