फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ब्लाक प्रमुखों को दिलाई गई शपथ 

Fri, 18 Mar 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्यकाल पूरा न होने के कारण धौरहरा में नहीं दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

जिले के 14 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कई जगहों पर जिला स्तरीय अधिकारी और कई जगह पर खंड विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई। वहीं धौैरहरा ब्लाक में शपथ नहीं दिलाई गई, क्योंकि अभी 12 जून तक धौरहरा ब्लाक प्रमुख श्यामा देवी का कार्यकाल बाकी है। 
लखीमपुर में ब्लाक प्रमुख रूबी वर्मा को डीसी मनरेगा प्रवीन कुमार राय ने शपथ दिलाई। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बीडीओ अजय पांडे ने शपथ दिलाई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
विज्ञापन

बांकेगंज। ब्लाक सभागार में जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ज्ञान देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ज्ञान देवी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालन बीडीओ भूषण कुमार ने किया। इस मौके पर मैलानी नगर पालिका चेयरपर्सन अनीता यादव, नरेश यादव, पूर्व प्रमुख इफ्तिखार खां, चंदन लाल बाल्मीकी, नवेद खां, खुर्शीद खां, प्रदीप भदौरिया, वसीम खां, भूप सिंह यादव, जलीस खां, फरीद खां, डॉ यूसुफ  अली तमाम लोग मौजूद रहे।
धौरहरा। रमियाबेहड़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आरती राज और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान निघासन विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, बीडीओ प्रणय कृष्ण, कैलाश मनार, जयप्रकाश राज, सुनील, पंकज, सर्वेश वर्मा, राकेश वर्मा, दिनेश मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। ब्लाक में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम आलोक कुमार ने ब्लाक प्रमुख महेश कुमार राही को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह जार्जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुुसैन खां, सपा विधानसभा अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी, सयुस विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर, प्रदीप मेनरो समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन बीडीओ तेजवंत सिंह ने किया। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने ब्लाक प्रमुख और नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए विकास के पथ पर चलने की आह्वान किया। इसके बाद पहली बैठक हुई, जिसमें विकास, शिक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। 
महेवागंज। फूलबेहड़ ब्लाक में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख असिता यादव को ब्लाक परिसर में कृषि उपनिदेशक डॉ शिवकुमार केशरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। शुक्रवार को आयोजित शपथ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, श्रीनगर विधायक रामसरन, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, मुन्ना यादव, तेजलाल, बीडीओ रचना गुप्ता, चेतराम, कमाल अहमद, दीपक श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
मितौली। ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख राम खेलावन उर्फ  छोटे भैया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुनील लाला, प्रधान संघ के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाव कल्वे हसन, एसडीएम शादाब असलम, बीडीओ राकेश प्रसाद, तहसीलदार सुनील कुमार झा, जिला पंचायत सदस्य जोगा सिंह, प्रधान जहांगीर गाजी, उमाशंकर शुक्ला, राकेश सिंह, सरोज अवस्थी मौजूद थे।
निघासन। ब्लाक सभागार में तहसीलदार जगदीश सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक केजी पटेल ने गांवों के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर, बीडीसी दिलीप मौर्य, अंकुर चोपड़ा, पंकज मौर्य के अलावा बीडीओ तेजवंत सिंह, जेई पीपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य व बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह, माजिद अली, शिवकुमार, मनीषा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक सभागार में मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी की मौजूदगी में नव निर्वाचित कुंभी ब्लाक प्रमुख प्रतिभा सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बाद में एसडीएम ने 122 बीडीसी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, जिला पंचायत सत्यराम वर्मा, बीडीओ भूषण कुमार, एडीओ पंचायत रामू अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बिजुआ। बिजुआ में प्रीतइंदर सिंह ने दोबारा ब्लाक प्रमुख पद की गद्दी संभाली। उन्हें सहायक अभियंता सिंचाई ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ अशोक कुमार ने कार्य योजना प्रस्तुत की, वहीं मनरेगा में हुए बदलाव के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विजय पाठक, सपा नेता राजा अंसार खान, एडीओ पंचायत नरेश चंद्र वर्मा, चतुर्भुज वाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र कश्यप चरनपाल सिंह सोडी, पंकज बाजपेई, आनंद शर्मा, ज्ञान सिंह ज्ञाना समेत तमाम लोग मौजूद थे।
मोहम्मदी। ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आशीष रस्तोगी को शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ रामशंकर सिंह, बीडीओ एके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयकरण वाजपेयी समेत सभी प्रधान और बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहजम। ब्लाक सभागार में एआरओ कोआपरेटिव मंगल सिंह ने ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अनिल वर्मा ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक का संचालक अजित सिंह ने किया। इसके बाद प्रमुख अनिल वर्मा ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान कस्ता विधायक सुनील लाला, जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन सिंह, वीना सिंह, पंकज वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें