फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 137 श्रमिकों को 43 लाख की सहायता और पांच की 25-25 हजार की एफडी

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम अफसरों के साथ मौजूद श्रमिक। स्राेत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों को बड़ी सौगात दी गई।
विज्ञापन

जिले के 137 मजूदरों को 43 लाख की सहायता राशि और पांच मजदूरों की 25-25 हजार रुपये की एफडी कराई गई। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को सभी मजदूरों को सम्मानित किया गया। सरकार से मदद मिलने पर मजदूरों के चेहरे खिल उठे।
विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने 137 श्रमिकों को 43 लाख की सहायता और पांच को 25-25 हजार की एफडी देने के साथ ही तीन शिशु हितलाभ, दो कन्या विवाह सहायता, छह एफडी, पांच ई-श्रम कार्ड और चार पीएम-श्रम योगी मानधन कार्ड का लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय मंडल टॉपर के पिता श्रमिक अनिल दीक्षित और छत्तीसगढ़ निवासी रामा बाई कौशिक सहित कई श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि श्रमिक सिर्फ निर्माणकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि यह केवल श्रमिक दिवस नहीं, यह विश्वास का दिन है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि जब श्रमिक सशक्त होंगे तो समाज समृद्ध होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें