फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, तीन और भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में डायरिया और झटका आने के कारण भर्ती कराए गए दो बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार को डायरिया से पीड़ित तीन बच्चे और भर्ती हुए।
विज्ञापन

डायरिया होने पर फरधान के वीरपुर निवासी निवासी प्रमोद कुमार ने एक वर्षीय पुत्र ध्रुव कुुमार, खीरी के दीनपुरवा निवासी मदन ने डेढ़ वर्षीय पुत्र निवासी नागेश एवं फूलबेहड़ के करथौलिया निवासी भूमेश ने डेढ़ वर्षीय पुत्र देवनंद को लेकर जिला अस्पताल आए थे। इनकी हालत नाजुक होने के कारण तीनों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। वहीं नकहा निवासी अशोक कुमार ने डायरिया होने पर दस माह के पुत्र रोशन को शनिवार को एवं निघासन क्षेत्र निवासी मनूराम ने झटका आने पर चार वर्षीय पुत्री पलक को सोमवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें