फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बारिश के दौरान न हो जलभराव, जोड़े जाएंगे बड़े नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड-----
विज्ञापन


बारिश के दौरान जलभराव से
बचने को जोड़े जाएंगे बड़े नाले
करीब बीस नाले उल्ल नदी वाले मेन नाले से किए जाएंगे कनेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
बारिश में शहर को जलभराव मुक्त करने के लिए पालिका प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने बड़े नालों को आपस में कनेक्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नालों के सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आपस में जोड़ने की कवायद शुरू होगी।
नगर में नाले और नालियों की संख्या करीब 66 है। इसमें से बड़ों नालों की संख्या करीब 20 है। शहर के कुछ मोहल्ले नीचे तो कुछ ऊंचाई पर बसे होने से नालियों का ही पानी निकलने में दिक्कत होती है। ऐसे में बारिश के दौरान शहर की हालत और भी खराब हो जाती है। मोहल्ले की गलियां हो या फिर मुख्य मार्ग सभी तालाब बन जाते हैं। नीचे बसे मोहल्लों में रह रहे लोगों के घरों में तो गंदा पानी भर जाता है।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए बारिश में शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने शहर के बड़े नालों को आपस में कनेक्ट करने की कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के बड़े नालों का सर्वे शुरू हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आपस में कनेक्ट करके उल्ल नदी में गिरने वाले मेन नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे जलनिकासी में आसानी रहे।
विज्ञापन


शहर में बड़े नालों की संख्या बीस के करीब हैं। इनका सर्वे कराया जा रहा है, जिससे उन्हें आपस में कनेक्ट किया जा सके। इसके बाद सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाएगी, जिससे बरसात में शहर जलमग्न न हो।
अखिलेश त्रिपाठी, ईओ पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें