फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सरकार की साठगांठ के नहीं
विज्ञापन

हो सकता करोड़ों का घोटाला
नीरव मोदी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
पंजाब नेशनल बैंक का पैसा लेकर भागे नीरव मोदी और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिना सरकार की साठगांठ के कोई भी व्यक्ति 11 हजार करोड़ का घोटाला कर, कैसे भाग सकता है। शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि आज युवा शिक्षित बेरोजगार अगर सरकारी योजनाओं के तहत बैंक से लोन लेकर अपना व्यापार शुरू करना चाहे, तो बैंक लोन नहीं देती है तो बैंक ने 11 हजार करोड़ रुपये बगैर गारंटी के नीरव मोदी और उनके साथियों को कैसे दे दिया। बैंक कर्मचारियों की मिली भगत और सरकार के संरक्षण से ही इस काम को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज शुक्ला ने कहा कि जल्दी ही नीरव मोदी और उनके साथियों को भारत लाकर जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब लेना चाहिए और बैंक कर्मचारियों को बर्खास्त कर उसकी संपत्ति जब्त कर पैसा वसूल किया जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में रवि गोस्वामी, संजय गोस्वामी, कुसुम लता बरनवाल, चंद्रप्रभा अवस्थी, सरोजनी अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें