शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से सोमवार को चेस एकेडमी के परिसर में एक दिवसीय मासिक शतरंज प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सात राउंड की स्विस सिस्टम के आधार पर खेली गई, जिसमें जिले के साथ ही अन्य जनपदों के 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-9, 13, 17 और महिला वर्ग और सीनियर वर्ग में खेली गई, जिसमे सीनियर वर्ग में क्रमश विजय मौर्या, त्रिवेणी बाजपेई व वैभव दीक्षित, अंडर-9 में अविरल वर्मा, आर्यन दीपक व मोक्ष दुबे, अंडर-13 वर्ग में उमंग उपाध्याय, यश प्रकाश मिश्रा व आर्यांश श्रीवास्तव, अंडर-17 में अभिषेक शुक्ला, उदित सिंह व धैर्य दीक्षित, महिला में इपशिता सक्सेना, श्रीनिका दुबे, टीके सुप्रिया और सीनियर सिटीजन में कृष्ण मुरारी वर्मा,
संजीव किशोर और रामप्रकाश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान संस्था सचिव मंजीत सिंह, भारत विकास परिषद उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद मिश्रा सहित धर्मेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।