गोला के शिविर में रक्त दानदाता का स्वागत करते आयोजक पटेल सुशील वर्मा। आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए नगर के एक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां 13 महादानियों ने रक्तदान किया।
रविवार को न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज गोला एवं तरुणोदय यूथ क्लब के संयुक्त संयोजन में लगाए गए शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्रनाथ वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. लखपतिराम वर्मा ने फीता काटकर किया।
शिविर में रोटरी क्लब गोला के अध्यक्ष अभिषेक राजपूत के अलावा सदस्यों आदर्श सोनी, रोट्रेक्ट क्लब के रिशु माहेश्वरी, ठाकुर गौरीश सिंह, कलीमुद्दीन, प्रशांत श्रीवास्तव, अनिल जलोटा, आजाद मेहता, सनशाइन हॉस्पिटल के प्रतीक मिश्रा ने रक्तदान किया।