गोला रोडवेज डिपो में रोजगार मेले में ट्रायल के दौरान बस में मौजूद अधिकारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को रोडवेज डिपो में रोजगार मेले के दौरान पहले चरण में 13 चालकों का चयन किया गया।
एआरएम महेशचंद्र कमल के निर्देशन में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शनिवार को कुल 17 अभ्यर्थी आए। इसमें एक चालक को मानक से कम लंबाई, एक चालक को समाप्त लाइसेंस वैधता एवं एक को हैवी लाइसेंस दो वर्ष से कम होने के चलते भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। 14 चालकों का अधिकारियों एवं रोडवेज कर्मचारियों से भरी बस में ट्रायल कराया गया। इसमें से पहले चरण के लिए 13 चालक पास हुए। जिनका अगला टेस्ट कानपुर में होगा।
एआरएम ने बताया कि 300 संविदा चालकों की भर्ती का लक्ष्य है। लक्ष्य पूर्ण होने तक अगली निर्धारित तिथियां पर रोजगार मेले के दौरान चयन किया जाएगा। गोला रोडवेज डिपो को पांच नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिली हैं। जिनका ग्रामीण बस सेवा के तहत संचालन कराया जाएगा।