दवा कारोबारी से 13 हजार लूटे
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव लल्हौआ में बड़ी नहर पुलिया के पास दवा कारोबारी को बदमाशों ने रोक लिया और पिटाई करके 13 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव चितहला निवासी दवा कारोबारी अभय कुमार मितौली में बड़ागांव तिराहे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। रविवार की शाम सात बजे वह अपने गांव चितहला जा रहा था। रास्ते में लल्हौआ गांव के समीप बड़ी नहर पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उसे रोककर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दवा कारोबारी से 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। ब्यूरो