फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की दहाड़ सुन घरों में दुबके लोग, युवक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाघ देख बेहोश हुआ युवक
हकीमपुरवा और मौजमाबाद में बाघ की दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज/सुंदरवल। वन रेंज गोला के अंदेशनगर बीट के अंतर्गत मंगलवार को दो जगह बाघ की दहाड़ से लोग दहशत में आ गए। हकीमपुरवा गांव में गन्ने के खेत में बछड़े का शिकार के लिए बाघ को झपटते देख गांव के असीउल्ला के होश उड़ गए। उसने घर में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया और भीतर से ही शोर मचाया। बाघ दहाड़ता हुआ खेतों में चला गया। बाघ की दहाड़ से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रात नौ बजे यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आग जलाकर सभी लोगों को सचेत रहने की सलाह दी। उधर मौजमाबाद गांव के गुड्डूू अपने खेत में धान काट रहे थे। गुड्डू ने बताया कि इस बीच उन्हें पूरब से उत्तर की तरफ सड़क पार करते समय बाघ दिखाई दिया। इससे वह बेहोश हो गया। घर वालों ने उसे कस्बे के एक डॉक्टर के यहॉं भर्ती कराया। वन दरोगा संजय आजाद ने बताया कि फूलबेहड़ क्षेत्र के कई गांवों में बाघ देखे जाने का शोर हो रहा है। टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें