फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे ओदरहा, रामकुमार वर्मा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे ओदरहा, रामकुमार वर्मा को दी श्रद्धांजलि
परिवार वालों के साथ 15 मिनट की वार्ता, दु:ख जताया
30 सितंबर को लिवर कैंसर के कारण हो गया था निधन

अमर उजाला ब्यूरो
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निघासन विधायक दिवंगत रामकुमार वर्मा को श्रद्धांजलि देने बुधवार को उनके तहसील मितौली स्थित पैतृक गांव ओदरहा आए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत रामकुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री संदीप बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर जिले की मितौली तहसील के गांव ढढौरा स्थित खाली मैदान में बनवाए गए हेलीपैड पर बुधवार दोपहर करीब 12.32 बजे उतरा। हेलीकॉप्टर में उनके साथ परिवहन मंत्री और संगठन मंत्री भी थे। हेलीपैड पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी रामलाल वर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विधायक अरविंद गिरि और रोमी साहनी आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इसके बाद कार से सीएम हेलीपैड से ढाई किलोमीटर दूर स्थित दिवंगत विधायक रामकुमार वर्मा के गांव ओदरहा पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवहन मंत्री और संगठन मंत्री के अलावा दिवंगत विधायक के परिजनों और मौजूद विधायकों ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री एक कमरे में दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले। उन्होंने एक-एक कर सभी सदस्यों का परिचय जाना। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के भाइयों और अन्य रिश्तेदारों को भी बुलाकर सांत्वना दी। परिवार के सदस्यों में प्रमुख रूप से उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी, बड़े बेटे डॉ. इंद्रेश वर्मा, इंद्रेश की पत्नी डॉ. ज्योति वर्मा, पुत्र शशांक, विधायक की पुत्री डॉ. लवन्या व विजय श्री, विधायक के भाई सुरजन लाल, दयाराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विधायक के कार्यों की सराहना की और कहा कि दु:ख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें