फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बसढ़िया चौराहा पर वाहन के इंतजार में खड़े थे दोनों
पीलभीत-बस्ती हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना ईसानगर क्षेत्र में बसढ़िया चौराहा पर खड़े दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव लाखुन निवासी बल्ला का पुत्र 28 वर्षीय कमलेश कुमार गांव के ही अपने साथी जगदीश के साथ सोमवार को किसी काम से लखीमपुर आया था। शाम को वह किसी सवारी से बसढ़िया चौराहा पहुंचा। वहां से घर जाने के लिए हाईवे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना ईसानगर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा और हादसे की सूचना घर वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में भर्ती कमलेश कुमार की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर घायल जगदीश की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें