फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशारी की मौत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र गांव गोपालपुर निवासी एक किशोरी की सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव गोपालापुर निवासी महेेंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह जमीन संबंधी काम से तहसील मितौली गया था। घर पर उसकी पुत्री 16 वर्षीय सुषमा और पत्नी प्रेमा देवी थी। दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्री गांव के बाहर स्थित एक बाग में आम बीनने गई थी। शाम चार बजे जब वह वापस आई तो घर के बाहर लगे अमरूद के पेड़ के पास बेहोश होकर गिर गई। घर वालों ने इसकी सूचना उन्हें दी। इस पर वह घर पहुंचे और पुत्री को लेकर पहले बेहजम अस्पताल गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शाम करीब आठ बजे पुत्री की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें