हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या भले ही इस बार पिछले साल से अधिक हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछली बार से घट गई है। हाईस्कूल और इंटर के 93593 परीक्षार्थियों के लिए इस बार 108 कॉलेजों को केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।
2017 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 26930 छात्र और 22409 छात्राएं एवं इंटर में 16886 छात्र और 16392 छात्राएं पंजीकृत थे, जिनके लिए 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन 2018 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 93593 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से हाईस्कूल में 30008 छात्र और 22789 छात्राएं एवं इंटर में 22313 छात्र और 18483 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनके लिए इस बार 108 ही परीक्षा केंद्र बनाए जाना प्रस्तावित है।
पिछली बार 153 कॉलेजों में बने थे परीक्षा केंद्र
पिछले साल जिले में 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से इस बार 45 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस बार परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह जाने वाले कॉलेज संचालकों में खलबली है और अपने कॉलेज को केंद्र बनवाए जानेेे की जुगत में डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची इलाहाबाद द्वार भेजी गई है, जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। पिछले साल से इस बार केंद्रों की संख्या कम हैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता है।
- डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
फैक्ट फाइल
हाईस्कूल परीक्षार्थी
परीक्षार्थी-51999
इंटर परीक्षार्थी
संस्थागत =39070
वर्गवार पंजीकृत परीक्षार्थी
वर्ग संस्थागत व्यक्तिगत
मानविकीय 22440 1410
विज्ञान 10644 276
वाणिज्य 1045 5
व्यवसायिक 557 25
कृषि भाग प्रथम- 3142
कृषि भाग द्वितीय- 1242