फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने जांच में प्रधान पर रिश्वत का आरोप नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत वजीर नगर प्रधान के खिलाफ आवासों और शौचालयों में रिश्वत लेने के आरोप की जांच को लेकर एडीओ ( पंचायत) गोवर्धन प्रसाद राणा ने बुधवार को संबंधित लाभार्थियों से मामले की जानकारी और बयान लिए। जांच में लाभार्थियों ने रिश्वत मांगने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शिकायत को फर्जी बताया। इस पर जांच में एडीओ ने ग्राम प्रधान को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) गोवर्धन प्रसाद राणा ने बताया कि वजीर नगर पंचायत के मजरों में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित लाभार्थियों से प्रधान द्वारा 50-50 और पांच-पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत विलियमगंज निवासी शिकायतकर्ता सुभाष वर्मा ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच को लेकर उन्होंने चयनित लाभार्थियों राजेश, रामरती, जमंत्री, पुष्पा, ममता, लक्ष्मी देवी, फूलमती, कौशल आदि से प्रधान द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप के बाबत बयान लिए। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों ने रिश्वत मांगने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शिकायत फर्जी बताई। एडीओ पंचायत ने बताया कि शिकायतकर्ता को जब मौके पर बुलाया गया तो उसने आने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को भेज दी गई है। जांच के दौरान पंचायत सेक्रेटरी ब्रजेश सविता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें