फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज के लाल को दूसरी बार मिली वित विभाग की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज।
विज्ञापन

कस्बे में जन्मे, पले बढे़ और मेहनत से पढ़ाई कर आईएएस अफसर बने संजय गोयल को दुबारा वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला है। इससे पहले वह असम-मेघालय राज्य के कई जिलों में डीएम रहने के साथ-साथ वित्त विभाग में सचिव रह चुके हैं। असम-मेघालय कैडर से अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर आए 2004 बैच के आईएएस आफीसर को उत्तर प्रदेश शासन ने भी वित्त विभाग में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा निवासी सुशीला-गोविंद राम गोयल के पुत्र संजय गोयल 2004 में असम-मेघालय कैडर से आईएएस अफसर बने थे। 13 साल तक असम-मेघालय राज्य के शिलांग, तुरा और जोवई जिलों के डीएम रहे और सचिवालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। 2017 में अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर यूपी में आ गए। यूपी में ज्वाइन करने के बाद उन्हें अभी तक प्रतीक्षा में रखा गया था। उप्र शासन से सोमवार को जारी सूची में उन्हें पहली पोस्टिंग के रूप में वित्त विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। संजय गोयल को असम में काफी तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता था। उनकी नियुक्ति से बांकेगंज वासियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें