फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखीमपुर खीरी में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म, पड़ोसी ने बहाने से घर ले जाकर की हैवानियत

Sat, 15 Mar 2025 09:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शारदानगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने नाबालिग को घर ले जाकर दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक बहाने अपने घर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने निजी चिकित्सक से इलाज करवाया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम को 12 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका पड़ोसी युवक बहाने उसे अपने घर ले गया। घर में ले जाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग दर्द से बदहवाश होकर बेहोश हो गई। निजी अंग से खून निकलने पर आरोपी देख कर डर गया और घर से भाग गया। 

निजी चिकित्सक से कराया इलाज
किशोरी जब होश में आई तो रोती हुई अपने घर पहुंची। उसने मां को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। उसकी हालत देख कर परिजन घबरा गए। परिजन किशोरी को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे और इलाज कराया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में होली के दिन छह टुकड़ों में मिला किशोर का शव, 10 मार्च से था लापता; परिवार में कोहराम
विज्ञापन


थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय लड़की को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। आरोपी आकाश कुमार उर्फ़ अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें