फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 12 यात्री घायल

विज्ञापन
घायल ममता।
विज्ञापन
सीतापुर मार्ग पर जलभवन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
लखीमपुर खीरी। सीतापुर रोड पर जलभवन के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे सीतापुर की ओर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पास की प्लाईवुड फैक्ट्री में जा घुसी। हादसे में बस चालक सहित दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आए-दिन सड़क हादसों के भयानक मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीतापुर से सवारियां भरकर वायां लखीमपुर होकर ऐरा जा रही अनुबंधित रोडवेज बस जब जलभवन के पास पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पास की प्लाईवुड फैक्ट्री में घुस गई। हालांकि फैक्ट्री में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बस चालक समेत सवार करीब दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर एलआरपी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बस से निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पांच घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायलों में बस चालक रामानंद निवासी रसूलपुर थाना खैराबाद जिला सीतापुर, लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी अबरार खां, रिसा पत्नी लालबिहारी निवासी सुआगाड़ा, फरधान क्षेत्र के गांव जैतीपुर निवासी शिवप्रसाद, ममता पत्नी स्वामीदयाल, ईसानगर क्षेत्र के कटौली निवासी इस्माइल, मोहल्ला बहादुरनगर निवासी छात्रा प्रिया मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें