फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर गांव में तेंदुआ ने दो बकरियों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने दो बकरियों को मार डाला
विज्ञापन

पूरनपुर गांव में एक सप्ताह में गुलदार 12 बकरियों का कर चुका शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन अंतर्गत मैलानी रेंज की जटपुरा जंगल से निकले एक गुलदार ने मैदान में चर रहीं पालतू बकरियों के झुंड पर हमला कर दो बकरी मार डालीं। आबादी के निकट गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने बताया कि गुलदार एक सप्ताह में 12 से अधिक बकरियों का शिकार कर चुका है। घटना की सूचना वन विभाग को दी है।
बांकेगंज कस्बा से पांच किलोमीटर दूर पूरनपुर गांव में शुक्रवार शाम तुलसीराम और रामरतन की पत्नी आबादी से सटे मैदान में पालतू बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान जंगल से निकले एक गुलदार ने रामरतन की दो बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। बकरियां चरा रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने खेत में घुस गया। ग्रामीण बताते हैं कि गुलदार जटपुरा बीट से सटे हरदुआ फार्म और पूरनपुर गांव के बीच गन्ने के खेतों में पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाए हुए है। इस दौरान गुलदार ने हरदुआ फार्म निवासी कमलेश कुमार के पालतू कुत्ते पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इसके अलावा पूरनपुर गांव में किसान सुखराज सिंह के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। इस बीच यह गुलदार इसी गांव के ग्रामीणों की एक दर्जन से अधिक पालतू बकरियों को शिकार बना चुका है। आबादी के निकट गुलदार के ताबड़तोड़ हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। ट्रेनी आईएफएस और मैलानी रेंज के प्रभारी रेंजर प्रखर मिश्र ने बताया कि पूरनपुर गांव में गुलदार के पालतू बकरियों पर हमला कर मार डालने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को गुलदार की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
ग्रामीणों की आर्थिक रीढ़ होती हैं पालतू बकरी
पूूरनपुर गांव निवासी प्रहलाद, राजेश मिश्र, सुखराज सिंह, सुदामा, रामगुनी आदि का कहना है पालतू बकरियां ग्रामीणों की आर्थिक रीढ़ होती हैं। बकरियों के कुनबे में तेजी से इजाफा होने के कारण गरीब तबके के लोग घरों में बकरी पालन करते हैं। बकरियां बड़ी होने पर इसका व्यवसाय करने वाले लोग घरों से बकरी खरीदने के बाद नकद भुगतान देते हैं। इससे होने वाली आय से ग्रामीण घर और बच्चों की पढ़ाई का खर्च चलाने के साथ ही बचत भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें