नौ माह बाद दी चेक, वो भी बिना सिग्नेचर की, बैंक ने की वापस
क्रासर.......
नौ हजार की चेक की खातिर नौ माह से तहसील दौड रहा बाढ़ पीड़ित
30 एलकेएच 12
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बाढ़ की मार से तबाह फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव मानपुर करदहिया निवासी राम सागर को तहसील प्रशासन भी परेशान करने से बाज नहीं आ रहा है। मुआवजे की चेक के लिए तहसील के चक्कर लगार रहे पीड़ित को नौ माह बाद तहसील प्रशासन ने बगैर सिग्नेचर के ही चेक थमा दी, जिसे बैंक ने वापस कर दिया। इससे बेचारा बाढ़ पीड़ित साहब के सिग्नेचर कराने के लिए फिर से तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर है।
रामसागर ने बताया कि मुआवजे के लिए नौ माह की चेक आने की सूचना लेखपाल राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने सितंबर 2018 में दी थी, लेकिन लेखपाल ने उसे चेक छह फरवरी को दी। जिसकी तारीख निकल जाने के कारण बैंक वालों ने जमा करने से मना कर दिया। रामसागर ने बताया कि पहले तो लेखपाल चेक देने के लिए दौड़ाते रहे और फिर उसके बाद चेक की तारीख बदलवाने के लिए। पीड़ित ने बताया कि तहसील प्रशासन ने 17 मई को चेक दे दी, लेकिन बैंक में जमा करने के बाद वह वापस आ गई। इस पर जब बैंक में संपर्क किया तो मालूम हुआ कि उस पर साहब ने साइन ही नहीं किए। इस पर जब फिर से तहसीलदार साहब से मिले तो उन्होंने चेक लेकर कुछ दिन बाद आने को कहा है।
.......
वर्जन
चेक पर सिग्नेचर का न होना बड़ी चूक है। फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को मामला दिखवाऊंगा, जिससे पीड़ित को जल्द ही चेक मिल सके।
डॉ.अरूण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
........
अवनीश शुक्ला