ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। घाघरा की चपेट में आए हटवा, भदईपुरवा, सरैंया गांव पहुंचे डीएम ने बचाव कार्यों में लापरवाही पर अवर अभियंता बाढ़ खंड को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बंबू कैरेट, जीओ बैग लगा कर कटान रोकने के प्रभावी उपाय करने का निर्देश दिया।
ईसानगर समाधान दिवस के बाद बाढ़ कटान देखने पहुंचे डीएम आकाश दीप ने बचाव कार्यों में लापरवाही पाई। इस पर उन्होंने अवर अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर बीआर सिंह को जमकर फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि हटवा भदईपुरवा सरैया गांव को कटान से बचाने के लिए बंबू कैरेट जीओ बैग लगाकर तेजी से काम शुरू कराकर कटान रोकें। इसके अलावा कटान पीड़ितों को बसाने के लिए भूमि खरीदकर पट्टा देकर बसाने के लिए एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी से कहा। वैकल्पिक व्यवस्था में कटान पीड़ितों को पंचायत भवनों, स्कूलों में शरण लेने को कहा।
बाक्स......
पानी में फंसी डीएम की कार
ईसानगर। बाढ़ कटान क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले डीएम आकाश दीप की कार मिर्जापुर-अख्तियारपुर सड़क पर भरे डेढ़ फिट पानी में बंद हो गई। इससे डीएम को पानी में ही उतरना पड़ा और पीछे चल रही एसडीएम की जीप में बैठ कर गांवों का निरीक्षण करना पड़ा। बाद में ईसानगर पुलिस की मदद से कार पानी के बाहर निकाल कर ठीक कराई गयी।
बाक्स .
रेसक्यू कर निकाले गए बाढ़ में फंसे 25 लोग
ईसानगर। क्षेत्र के मिंतरपुरवा और फुसहीगौढ़ी के करीब पच्चीस लोग घाघरा नदी के पार जानवरों को लेकर गए थे वही बाढ़ में फंस गए जिन्हें एनडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू कर सही सलामत बाहर निकाल लिया।
-----------------------------------