फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

विज्ञापन
नामांकन कराने जाते सपा प्रत्याशी विनय तिवारी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को एकाएक नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। वहीं पूर्व में नामांकन दाखिल कर चुके चार प्रत्याशियों ने भी दूसरे-तीसरे सेट दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सदर निर्वाचन क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी से डॉ. रामजी शर्मा, श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रशांत वर्मा व असंख्य समाज पार्टी के महावीर सिंह, पलिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए बसपा से जाकिर हुसैन, कांग्रेस से रिशाल अहमद व सपा से प्रीतिंदर सिंह, निघासन निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी से शशांक वर्मा व कांग्रेस से अटल कुमार, गोला विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा से विनय तिवारी एवं नई क्रांति पार्टी से अभिषेख कुमारी, मोहम्मदी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बसपा के शकील अहमद सिद्दीकी ने अपने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की मंजू त्यागी, धौराहरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विनोद शंकर, कस्ता निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के सौरभ सिंह, निघासन निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आरएस कुशवाहा ने अपना दूसरा सेट दाखिल किया है।
विज्ञापन


विनय पर जानलेवा हमला समेत तीन मुकदमे दर्ज
गोला विधानसभा से सपा प्रत्याशी विनय तिवारी पर जानलेवा हमला समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास 1.50 लाख रुपये नगद हैं और पत्नी के पास 50 हजार नगद हैं। बैंक खातों में 1.82 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी के खाते में 4.72 लाख रुपये जमा हैं। इनके तीन आश्रितों के नाम पांच लाख एफडी है। बीमा में 10 लाख का निवेश है। 20 लाख कीमत की एसयूवी कार और 11 लाख कीमत की क्रेटा कार है। पांच लाख कीमत का सोना है। पत्नी के पास भी 10 लाख के आभूषण हैं। एक राइस मिल में हिस्सेदारी है। रिवाल्वर व बंदूक है। 5.05 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम भी 1.26 करोड़ की संपत्ति है। विनय पर पांच लाख और पत्नी पर 18 लाख का कर्ज है। इनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।

शशांक वर्मा के पास 50 हजार नगद
निघासन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास 50 हजार नगद हैं, जबकि पत्नी के पास एक लाख रुपये हैं। शशांक के बैंक खाते में 2.90 लाख रुपये हैं, जबकि पत्नी के खाते में 97 लाख रुपये हैं। बीमा आदि पर 4.50 लाख निवेश है, पत्नी के नाम 21 लाख का निवेश है। इनके पास 4.50 लाख कीमत की क्रेटा कार है और इनकी पत्नी के पास 11 लाख कीमत की स्कोडा कार है। इनके पास 3.50 लाख कीमत का सोना है तो पत्नी के पास भी छह लाख कीमत के जेवरात है। 74.26 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। 5.83 लाख रुपये बैंक का कर्ज भी है। शशांक की शैक्षिक योग्यता एमबीए है। इनकी पत्नी नौकरी करती हैं, जबकि शशांक का पेशा कृषि है।

केवल अपने हस्ताक्षर करना जानते हैं महावीर
श्रीनगर विधानसभा से असंख्य समाज पार्टी के प्रत्याशी महावीर सिंह की उम्र 80 साल है, लेकिन शपथ पत्र में गलती से आठ साल ही लिखा गया है। इनके पास पैन नंबर नहीं है। इनके पास 10 हजार की नकदी है। बैंक में खाता नहीं है और न ही जमीन है। इन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में बताया है कि वह अपने हस्ताक्षर करना जानते हैं।

प्रशांत पर लखनऊ में दर्ज है एक मुकदमा
श्रीनगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर प्रशांत वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है प्रशांत पर लखनऊ के आशियाना थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इनके पास दो लाख रुपये नगद व पत्नी के पास 50 हजार रुपये नगद हैं। बैंक में 10 हजार रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खाते में पांच हजार रुपये हैं। 51 हजार की एफडी है। एक बाइक है और 2.50 लाख कीमत का सोना है। पत्नी के पास भी छह लाख के आभूषण हैं। करीब पांच लाख कीमत को जमीन है। इनकी शैक्षिक योग्यता एलएलबी है और पेशे से वकील हैं।

पेशे से वकील हैं रामजी शर्मा
सदर विधानसभा से राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामजी शर्मा ने नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक लाख रुपये नकद हैं। बैंक में पांच लाख रुपये जमा हैं। एक बाइक है। करीब 20 लाख कीमत का सोना चांदी से बने आभूषण हैं। इनके पास 75 लाख कीमत की जमीन है। इनकी शैक्षिक योग्यता शिक्षा से पीएचडी है और वर्तमान में पेशे से वकील हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल पर वन अधिनियम समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज
निघासन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल कुमार शुक्ला पर वन अधिनियम समेत विभिन्न आरोपों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अटल के पास दो लाख रुपये नगद हैं, जबकि पत्नी के पास डेढ़ लाख रुपये हैं। इनके बैंक खातों में करीब 3.30 लाख रुपये जमा है, जबकि उनकी पत्नी के खाते में करीब दो लाख जमा है। अटल के पास दो लाख कीमत की सफारी कार है। करीब पांच लाख कीमत का सोना है। पत्नी के पास भी करीब 10 लाख का सोना है। अटल के पास 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति है और पत्नी के नाम 40 लाख की संपत्ति है। अटल पर 6.47 लाख का कर्ज है। शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। 

रिसाल पर तीन मुकदमे दर्ज 
पलिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रिसाल अहमद पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो लाख रुपये नगद है। बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा हैं। इनके पास 26 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। रिसाल की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। 

शिफा हॉस्पिटल चलाते हैं डॉ. जाकिर 
पलिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी डॉ जाकिर हुसैन के पास 1.60 लाख रुपये नगद है और पत्नी के पास 1.50 लाख रुपये हैं। बैंक खातों में 65 हजार रुपये जमा हैं। पत्नी के खाते में एक हजार रुपये हैं। बीमा में 4.20 लाख रुपये निवेश है। शिफा नर्सिंग होम के बैंक खाते में 26 लाख रुपये जमा है। जाकिर के पास 31 लाख कीमत की कार है और इनकी बीबी के नाम 11 लाख कीमत की कार है। एक बुलेट भी है। पत्नी के पास 4.30 लाख कीमत के आभूषण हैं। 12.35 करोड़ की अचल संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता बीयूएमएस है। 

शकील हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक
मोहम्मदी से बसपा प्रत्याशी शकील अहमद सिद्दीकी के पास 1.50 लाख रुपये नगद हैं। पत्नी के पास 80 हजार नगद हैं। इनके बैंक खाते में करीब 11 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी के खाते में 1.70 लाख रुपये जमा हैं। 29 लाख की एफडी हैं। दो फैक्ट्रियों में 46 लाख की हिस्सेदारी है। पत्नी भी इनमें 45 लाख की हिस्सेदार हैं। 22 लाख कीमत की तीन कार हैं। 7.50 लाख कीमत के आभूषण हैं। 7.38 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी के नाम 3.95 करोड़ की संपत्ति है। शैक्षिक योग्यता साक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें