फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर अशोक कश्यप को विली अर्जन सिंह वॉरियर अवार्ड

विज्ञापन
रेंजर अशोक कश्यप को विली अर्जन सिंह वॉरियर अवार्ड - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बेलरायां के रेंजर अशोक कुमार कश्यप को वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विली अर्जन सिंह वॉरियर अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने वन एवं वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया।
इस अवार्ड के तहत उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र और 25000 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। अशोक कश्यप को यह सम्मान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में साहस का परिचय देते हुए उल्लेखनीय योगदान देने और वन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में पार्क कर्मियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले वन कर्मियों में रेंजर अशोक कश्यप, वन रक्षक महेंद्र नाथ मिश्र, चौकीदार कमरुद्दीन, वन्यजीव रक्षक धर्मेंद्र ढाका, वन्यजीव रक्षक उदय बहादुर कुशवाहा, महावत इरशाद, सुनील, कबीरदास, छन्नू को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें