फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद बार्डर पार हुए मालवाहक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा। जीएसटी को लेकर भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर लगी वाहनों की लाइन कस्टम विभाग के नए आदेशों के बाद नेपाल के लिए रवाना हो सकी। नए आदेशों के न आने के कारण बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। जो रविवार को खत्म हो गई है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद कस्टम विभाग के शुल्क लेने के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले थे। जिसके कारण बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। रोड के दोनों तरफ वाहनों के खड़े होने से बॉर्डर तक जाने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को आदेश व कागजातों की नई जानकारी मिलने के बाद भारत से नेपाल जाने वाले रासायनिक पदार्थ, हार्डवेयर, सीमेंट, मक्का, फल, सब्जी आदि के मालवाहक ट्रकों को नेपाल ले जाने दिया गया। बॉर्डर पर लंबी लिखा पढ़ी के बाद इन वाहनों को नेपाल के लिए इंट्री दी गई। उधर बॉर्डर पर लंबी लाइन लगी होने की वजह से एक बस फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें