फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ मंडल की हॉकी टीम में खीरी के 10 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 15 Sep 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गुरुनानक स्कूल में मौजूद चयनित खिलाड़ी व कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रामपुर में 16 से 19 सितंबर तक होने वाली स्कूल स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के लिए लखनऊ मंडल की टीम में जिले के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी मंगलवार को रामपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

लखीमपुर हॉकी एसोसिएशन की सचिव तृप्ति अवस्थी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सात गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित अभ्यास करते हैं। एकेडमी सभी खिलाड़ियों को निशुल्क अभ्यास कराती है।
अंडर-19 बालक वर्ग में नितिन राठौर (गुरुनानक इंटर कॉलेज), अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्णा वर्मा (विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी) और अंडर-14 बालक वर्ग में सूर्यांश वर्मा (विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी), सिद्धार्थ तिवारी, सरोज व आकाश (गुरुनानक इंटर कॉलेज) तथा हर्ष (सरस्वती ज्ञान मंदिर) मंडल टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिणा देवी (गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज), वर्षा प्रजापति और वर्षा शर्मा (भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज) का चयन हुआ है।
रामपुर रवाना होने से पहले गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी, एकेडमी के अध्यक्ष सुरेंद्र तोलानी, सर्वण सिंह, प्रधानाचार्य ईशबिंदर सिंह, कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी तिवारी और खेल प्रशिक्षक प्रगट सिंह मौजूद रहे। टीम के साथ प्रगट सिंह और माही मौर्य मैनेजर के रूप में रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें