फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वाइन फ्लू की आशंका पर जिला अस्पताल में 10 बेड किए आरक्षित

Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देशभर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू समेत अन्य संचारी रोगों से निपटने के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं और जांच किट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाए गए वार्ड में बेड के साथ मच्छरदानियां और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रशासन ने जरूरी दवाओं और जांच किट का स्टॉक रखा है। आने वाले दिनों की जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त जांच किट मंगाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर आईईसी पोस्टर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव और सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें