फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला पंचायत सदस्य का भाई था गैंगस्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत सदस्य का फरार चल रहे गैंगस्टर का आरोपी भाई को बरवा पट्टी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पिता के ऊपर भी दस से अधिक पशु तस्करी के केस अलग-अलग थानों में दर्ज है। जिला पंचायत सदस्य पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई तुर्कपट्टी पुलिस कर चुकी है। जमीन हाल ही में कोर्ट के आदेश पर मुक्त हुई है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छंहू गांव निवासी चंद्रभान यादव का बेटे गुड्डू यादव पर पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज है। इसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तब से गुड्डू फरार चल रहा था। बरवा पट्टी पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके पिता चंद्रभान यादव पर भी दस से अधिक पशु तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व चंद्रभान यादव जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। गुड्डा का भाई अमरेश यादव जिला पंचायत सदस्य है। इसके खिलाफ भी पशु तस्करी के मुकदमे दर्ज है। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने इसका ईंट भट्ठा, मकान और जमीन को पशु तस्करी से अर्जित संपत्ति बताते हुए जब्त कर ली थी। करीब एक सप्ताह पूर्व कोर्ट के आदेश पर जब्त संपत्ति को मुक्त कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें