- म्यांमार में फंसे युवकों की वापसी को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ी
- मोहम्मद उस्मान के भाई मोहम्मद आमीर ने दूतावास से साधा संपर्क
- प्रक्रिया जारी होने की परिजनों को मिल रही जानकारी
पडरौना। म्यामांर के यांगून में फंसे कुशीनगर और बिहार के तीनों युवकों की घर वापसी को लेकर उनके परिजनों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। फंसे युवकों ने परिजनों को फोन कर बताया कि जालसाज दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। पल-पल उन्हें अपनों की सलामती को लेकर भय सता रहा है। मोहम्मद उस्मान के भाई मोहम्मद आमीर सोमवार को विदेश मंत्रालय में फोन ईमेल के जरिए संपर्क किया। बताया गया किया युवकों के वापसी की प्रक्रिया जारी है।
शहर के फंसे युवक मोहम्मद उस्मान के भाई मोहम्मद आमीर ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर और सांसद विजय कुमार दुबे को मेल कर पूरा डिटेल साझा कर वतन वापसी की गुहार लगाई है लेकिन अब तक कोई सार्थक जवाब नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि भाई मोहम्मद आमीर ने सोमवार को म्यांमार के दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है। ईमेल के जरिए बात हुई तो सिर्फ एक बात का मैसेज आ रहा है कि पूरे मामले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। कुछ भी स्पष्ट तौर परिजनों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार के लोगों को 24 घंटे सिर्फ यह जानकारी करने में बीत जा रहे हैं कि कब और किस तरह से उनके फंसे घर के सदस्य सकुशल घर लौट आएंगे, लेकिन कहीं से कोई ऐसा सूचना उन्हें अब तक नहीं मिल पाई है।