फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंबेडकरनगर में युवा संसद संवाद पीठ 22 से

Wed, 05 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक चेतना और उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के उद्देश्य 22 व 23 अगस्त को अंबेडकरनगर में युवा संसद संवाद पीठ द्वितीय संस्करण का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। शासकीय अधिवक्ता डॉ. पवन कुमार तिवारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संसदीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, लोक नीति और उत्तरदायी नेतृत्व का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संवादपीठ का मुख्य विषय एक राष्ट्र, समान प्रतिनिधित्व : परिसीमन, लोकसभा विस्तार एवं विशाल राज्यों के पुनर्गठन पर राष्ट्रीय विमर्श रखा गया है। इस विषय पर विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच विस्तृत चर्चा होगी, जिससे युवाओं में समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों की बेहतर समझ विकसित हो सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शीर्ष प्रतिभागियों को भारतीय संसद, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र, चंद्र कार्तिकेय तिवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अथर्व त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें