फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 09 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक बिट्टू साहनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाईपास मोड़ के समीप बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक बरात से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार डीजे वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत छितौनी के भगत सिंह वार्ड निवासी नरसिंह कुशवाहा की बरात जटहा बाजार थाना क्षेत्र के धनहा गांव गई थी। बरात में शामिल होकर गांव के बिट्टू साहनी (20), संदीप साहनी (20), रवि साहनी (22) और नीरज साहनी (20) एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान छितौनी बाईपास मोड़ के पास तेज रफ्तार डीजे वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बिट्टू साहनी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं संदीप, रवि और नीरज के पैर टूट गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हनुमानगंज थाना अध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें