फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिवाली की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजा के बाद सड़क किनारे था युवक
विज्ञापन

-अज्ञात वाहन की टक्कर से लगने से हुआ घायल, घर में छाया मातम
- रामकोला क्षेत्र के बभनौली गांव का मामला
पिपरा बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सड़क हादसे में अधीर चौहान (18) शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधीर पुत्र सिंहासन शनिवार रात गांव में लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान नौरंगिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामकोला ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त चिकित्सालय पडरौना रेफर कर दिया। पडरौना में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अधीर अविवाहित थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें