फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बासगांव टोला चौरिया तुरहा टोला का मामला
विज्ञापन

गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बासगांव टोला चौरिया तुरहा टोला में साइकिल सवार युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सरिता देवी पत्नी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उनका बेटा सुमीत रुपये निकालने के लिए साइकिल से बासगांव जा रहा था। रास्ते में सूरज ने मोटरसाइकिल से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद सूरज ने रीना पत्नी हीरा, बिट्टू पुत्र हीरा और रंजू देवी पत्नी राकेश के साथ मिलकर सुमीत को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की। मारपीट में सुमीत के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता देवी का आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर आरोपी उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। पीड़िता ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें