फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक और उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर में चोट लगने और उसके पिता का हाथ टूटने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बैकुंठपुर कोठी निवासी अजमत अंसारी (35) का आरोप है कि उसके भाई आदिल अंसारी बंटवारे को लेकर अपशब्द बोल रहा था। इसका विरोध किया तो उसके भाई आदिल अंसारी और मां ऐनुल बेगम पत्नी इशरत अंसारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके सिर में काफी चोटें आईं। थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला का कहना है कि प्राथमिक दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें