फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। सड़क दुर्घटना में घायल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के अमीर शाह (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


अमीर शाह पुत्र साबिर 30 मार्च को कतर जाने के लिए घर से निकले थे। अयोध्या-फैजाबाद के बीच सड़क हादसे में घायल हो गए थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गई। मां, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में गांव के कब्रिस्तान में उनका सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अमीर शाह अपने पिता के बड़े पुत्र थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। परिवार में तीन छोटे भाई और चार बहनें हैं। पिता खेती करते हैं। अमीर परिवार के कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीणों के अनुसार अमीर शाह मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें