फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर खोटही गांव के पास बुधवार रात 10:30 बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इनमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खानू छपरा निवासी राकेश (35) और अनिल (25) दोनों एक ही बाइक से किसी कार्य से कप्तानगंज जा रहे थे। वे अभी परसिया टोला के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया।
प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान राकेश की मृत्यु हो गई, जबकि अनिल का इलाज चल रहा है। खोटही चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें