फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई गोविंद की मौत की सूचना मिलने पर विलाप करते परिजन । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार (पडरौना)। थानाक्षेत्र के गांव सखौली के पास शुक्रवार को दो बाइक सवारों के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हरपुर सुक्खड़ गांव के गोविंद सिंह (40) की रविवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अहिरौली थाने के हरपुर सुक्कड़ निवासी गोविंद उर्फ सतेंद्र सिंह टीकर चौराहे से घर आ रहे थे। इस दौरान बरवा बावन गांव निवासी प्रद्युम्न साहनी (24) की बाइक से टक्कर हो गई। परिजन गोविंद उर्फ सतेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन शुक्रवार को गोरखपुर में ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गोविंद की पत्नी कांति देवी और दो पुत्र व एक पुत्री समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना पुलिस को दी। अहिरौली बाजार के एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें