फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर परोरहा गांव के समीप बुधवार की देर रात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव निवासी विनोद (34), शिव गोविंद (35), बिरजू (25) व सुधीर शर्मा (16) कार से रामकोला की तरफ से देर रात करीब 10 बजे घर परोरहा जा रहे थे। गांव के समीप ही किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी रामकोला ले गई। डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवगोविंद, बिरजू व सुधीर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विनोद की पत्नी मीरा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें